Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनजन के द्वार पहुँची सरकारः सुदूरवर्ती गांव चिल्हाड़ में प्रशासन ने सुनीं...

जनजन के द्वार पहुँची सरकारः सुदूरवर्ती गांव चिल्हाड़ में प्रशासन ने सुनीं जनसमस्याएं

देहरादून। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को चकराता ब्लॉक की सुदूरवर्ती ग्राम चिल्हाड में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1041 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया।
एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से लोगों को शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता पर निस्तारण करने का प्रयास हो रहा है। एसडीएम ने कहा कि शिविरों में लोगों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर निर्गत किए जा रहे हैं ताकि लोगों को तहसील एवं जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पडे।
चिल्हाड में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने 21 शिकायतें दर्ज कराई, इनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रमुख रूप से सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, अवैध खनन एवं अतिक्रमण से संबंधित समस्याएँ उठाई गईं। शिकायतों में लोक निर्माण विभाग की 08, राजस्व विभाग की 01, ग्राम विकास विभाग की 02, वन विभाग, जल संस्थान, शिक्षा, उद्यान, पशुपालन, राजस्व, कृषि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई विभाग से संबंधित 01-01 शिकायत शामिल रही।
बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 551 तथा होम्योपैथिक में 45 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कृषि विभाग ने 73 एवं उद्यान विभाग ने 23 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया। पशुपालन विभाग द्वारा 253 पशु पालकों को पशुओं की निःशुल्क दवा वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन संबंधित 11 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 28 किसान पेंशन, परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई। बाल विकास द्वारा 04 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी एवं किशोरी किट वितरित की गई। वन विभाग ने 11 तथा ग्राम्य विकास विभाग ने 24 लोगों को लाभान्वित किया। शिविर में कनिष्ठ प्रमुख सुलोचना रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य हृदय सिंह पंवार, ग्राम प्रधान चिल्हाड सर्वानंद विजल्वाण, नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा, विभागों के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments