Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डएचआईएमएस को प्राथमिकता से फॉलो करें अस्पतालः रीना जोशी

एचआईएमएस को प्राथमिकता से फॉलो करें अस्पतालः रीना जोशी

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की स्टेट मिशन निदेशक आईएएस रीना जोशी ने एबीडीएम के गवर्मेंट हास्पिटल इंफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) लागू करने, तथा प्रत्येक जनपद में एबीडीएम का एक मॉडल अस्पताल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी सीएचसी व पीएचसी को आयुष्मान योजना में इंपैनल कार्य भी प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए।
प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों व एबीडीएम से जुड़े अन्य अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में मिशन निदेशक रीना जोशी ने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में एचआईएमएस को मिशन मोड में लागू किया जाना है। साथ ही अस्पतालों में सभी मरीजों का क्यूआर कोड से पंजीकरण कराने तथा मरीजों के स्वास्थ्य रिकार्ड डिजीटली लिंक किए जाने की व्यवस्था देने के निर्देश दिए। मिशन निदेशक ने सभी जनपदों में एबीडीएम का नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को स्कैन एंड शेयर व स्कैन एंड पे की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही इस सिस्टम के व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने पीपीटी के जरिए एचआईएमएस के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारियां दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments