Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डशहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्योर अस्पताल का हुआ उद्घाटन

शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्योर अस्पताल का हुआ उद्घाटन

देहरादून। धर्मपुर में माता मंदिर रोड स्थित क्योर अस्पताल का उद्घाटन रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य संस्था की लंबे समय से आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि क्योर अस्पताल के शुरू होने से आम लोगों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
नवस्थापित अस्पताल में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल में कुल 50 बेड की व्यवस्था की गई है, जिससे आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। अस्पताल के चेयरमैन जीके गुप्ता ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य आम जनता को किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां और भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और अस्पताल परिसर का भ्रमण कर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास,राज्य मंत्री पुनीत मित्तल, श्याम अग्रवाल, विशाल गुप्ता, पार्षद विमल उनियाल डॉ. अजय उपाध्याय डॉक्टर जी गुप्ता, कैप्टन गुंजन गुप्ता,सत्यम शुक्ला आदि गणमान्य लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments