Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुस्लिम शिक्षण संस्था को आबंटित 20 एकड़ भूमि मे साफ हुई कांग्रेस...

मुस्लिम शिक्षण संस्था को आबंटित 20 एकड़ भूमि मे साफ हुई कांग्रेस की मंशाः चौहान

देहरादून। भाजपा ने सहसपुर मे इस्लामिक शिक्षण संस्थान के लिए आबंटित भूमि को लेकर कांग्रेस की मंशा पर घेरेबंदी करते हुए सवाल किये है। पार्टी ने आशंका जतायी कि कहीं 2022 के चुनाव मे सुर्खियां बनी मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए आबंटित जमीन से कनेक्शन तो नही था। कांग्रेस को इस पर स्थिति साफ करनी चाहिए। आवंटित भूमि मे ट्रस्ट का पता बहादुर शाह जफर मार्ग दिल्ली बताया गया है जिसके अध्यक्ष डॉ महमूद असद मदनी है। उनका संबंध दारुल उलूम और जमीयत उलेमा ए हिंद से है। यह भूमि तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी की कांग्रेस सरकार ने आबंटित की है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सीएम धामी प्रदेश मे लैंड जिहाद और प्रदेश की डेमोग्राफी चेंज होने की कोशिशों पर लगातार नजर बनाये हुए है और कड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिरकार ऐसी क्या जरूरी था कि देश के प्रमुख रक्षा संस्थान की आपत्ति को दरकिनार कर आबंटन कर दिया गया। तत्कालीन काँग्रेस सरकार आबंटन को रद्द भी कर सकती थी। उन्होंने कहा कि पूर्व मे बोये गए बीजों के नतीजे अब बाहर निकलने लगे हैं। कोर्ट से भी राहत न मिलने पर अब वहाँ पर समुदाय विशेष को बसाने की योजना शुरू हो गयी है और यही तुष्टिकरण की नीति पर चलने वाले एवं प्रदेश की डेमोग्राफी परिवर्तित करने वाले षड्यंत्रकारी चाहते थे।
चौहान ने कहा कि आबंटित भूमि पर हुई प्लाटिंग मे जो छोटे छोटे प्लाट बिके है उनमे सभी समुदाय विशेष के है। वहीं हाई कोर्ट भी भूमि का लैंड यूज कृषि ही रखने का निर्देश पहले ही दे चुका है। उन्होंने कहा कि अब यह सवाल भी उभर कर सामने आया है कि वर्ष 2022 मे जिस मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा सुर्खियों मे आया था, क्या यह वही जमीन तो नही, क्योकि तब इसी क्षेत्र मे इस यूनिवर्सिटी को बसाने की बात सामने आयी थी।
चौहान ने कहा कि किसी भी सूरत मे राज्य की डेमोग्राफी के साथ खिलवाड को बर्दाश्त नही किया जायेगा। भाजपा सरकार राज्य की संस्कृति के सरंक्षण के लिए लैंड जिहाद के खिलाफ अब तक 11 हजार एकड़ से अधिक जमीन को कब्जा मुक्त करवा चुकी है। ऐसे स्थानों की जिला प्रशासन पड़ताल कर रही है जो क्षेत्र डेमोग्राफी चेंज के लिए सॉफ्ट टारगेट हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय की जमीन सुनियोजित तरीके से लेकर समुदाय विशेष को आबंटित कर जब शिक्षण संस्थान को खोलने मे आसान नही रहा तो फिर उस भूमि पर साजिशन समुदाय विशेष की बसागत को सफल नही होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मामला सीएम के संज्ञान मे है और जल्दी ही जिला प्रशासन की रिपोर्ट के बाद कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कारस्तानी से जनता वाक़िफ़ है और उसे सबक सिखाने को तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments