Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeस्वास्थ्यदेहरादून में ओमिक्रॉन संक्रमित युवती के माता पिता भी संक्रमित

देहरादून में ओमिक्रॉन संक्रमित युवती के माता पिता भी संक्रमित

देहरादून : पिछले दिनों कांवली रोड निवासी युवती जो कोरोना के नए वेरिंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई I युवती के संक्रमित पाए जाने के बाद अब उसके माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर जांच में युवती के माता-पिता के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नही हुई है कि माता पिता को ओमिक्रॉन या डेल्टा वायरस के अलावा किस वायरस का संक्रमण है I वहीं सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती का कहना है कि वैरिएंट का पता लगाने  के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। राहत की बात यह है कि ओमिक्रॉन संक्रमित युवती की हालत अभी सामान्य है। 

बता दे कि पिछले दिनों राजधानी के कांवली रोड निवासी एक युवती स्कॉटलैंड से देहरादून लौटी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया तो युवती ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत युवती के माता-पिता का भी आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया था। टेस्ट में युवती के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments