Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डअल्ट्रासोनोग्राफी एवं रेडियोलॉजी प्रशिक्षण का समापन, पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया...

अल्ट्रासोनोग्राफी एवं रेडियोलॉजी प्रशिक्षण का समापन, पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

देहरादून। उत्तराखण्ड पशुचिकित्सा परिषद, देहरादून द्वारा सतत् पशुचिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पशुचिकित्सा अधिकारियों हेतु आयोजित “पशुओं में अल्ट्रासोनोग्राफी एवं रेडियोलॉजी का व्यवहारिक प्रशिक्षण” का सफल समापन आज 15 फरवरी, 2026 को हुआ। उत्तराखंड राज्य पशु चिकित्सा परिषद के रजिस्टार डॉक्टर प्रलयंकर नाथ ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अल्ट्रासोनोग्राफी एवं रेडियोलॉजी की आधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक चन्द्र सक्सेना (भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली, उत्तर प्रदेश) एवं डॉ. अजित कुमार सिंह (सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पशुओं में रोगों के त्वरित, सटीक एवं वैज्ञानिक निदान की क्षमता का विकास करना है, जिससे राज्य में पशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में प्रभावी सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
समापन सत्र में परिषद के अध्यक्ष डॉ. कैलाश उनियाल एवं रजिस्ट्रार डॉ. प्रलयंकर नाथ द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा सभी प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की गई। राज्य रेफरल केंद्र देहरादून के प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार डुम्का एवं डॉ. लतेश जोशी के सहयोग से प्रशिक्षणार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्रदान किया गया। डॉ. कैलाश उनियाल ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पशुचिकित्सकों की दक्षता में वृद्धि करेंगे तथा राज्य में पशुचिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments