Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधदून का गैंगस्टर हत्याकांडः एसटीएफ ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

दून का गैंगस्टर हत्याकांडः एसटीएफ ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

देहरादून। दून के राजपुर रोड क्षेत्र के अंतर्गत सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुए झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में एसटीएफ ने एक आरोपी जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लेकर आ चुकी है। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी पर उसकी यूपीआई आईडी से हरिद्वार में बुक की गई बाइक का भुगतान करने का आरोप है।
बता दें कि 13 फरवरी की सुबह सिल्वर सिटी मॉल में दो शूटरों ने झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह सिल्वर सिटी मॉल स्थित जिम के बाहर निकल रहा था। उसके बाद शूटर देहरादून से हरिद्वार निकल गए। पुलिस की जांच में सामने आया था कि वारदात से पहले शूटर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने देहरादून जाने के लिए हरिद्वार से ही स्कूटी और मोटरसाइकिल किराए पर ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर किराए के वाहन से वापस फरार हो गए थे। हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर 10 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस कारोबारी राजकुमार के बेटे यशराज सिंह को इस हत्याकांड में साजिशकर्ता मान रही है। यशराज ने ही शूटरों को पैसे भेजे और उनके भागने के लिए वाहन आदि का इंतजाम किया। बताया जा रहा है कि यशराज रेलवे में ठेकेदारी का काम करता है। इस कारण उसका झारखंड में अपराधों से संपर्क है। इसी को केंद्र में रखकर दून पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए आपस में कड़िया जोड़ रही है। साथ ही शूटरों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की टीम में झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लगातार छापे मार रही है। लेकिन अब तक तीनों आरोपियों में से एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ ने जमशेदपुर की बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने ट्रांसिट रिमांड पर देहरादून लेकर आ चुकी है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही बताया है कि गिरफ्तार आरोपी ने यूपीआई आईडी से ही हरिद्वार से शूटरों की बाइक का भुगतान किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments