Latest news
रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरणः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई रोपवे डेवलपमेंट निदेशक मंडल की बैठक कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूचीः डी... मंत्री खजान दास ने वर्षाकाल में सम्भावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों को लेकर ली बैठक शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेहीः डीएम मैक्स हॉस्पिटल ने 23 वर्षीय युवक के कटे पैर को सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ा सीएम धामी ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी

[t4b-ticker]

Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआईयूयू स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन प्रतिभाओं का रहा दमदार प्रदर्शन

आईयूयू स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन प्रतिभाओं का रहा दमदार प्रदर्शन

देहरादून। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी (आई.यू.यू.) के एनुअल स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन की शुरुआत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (एम.पी.एस.सी.) के मैदान में नए जोश और उत्साह के साथ हुई। सभी स्कूलों के विद्यार्थी सुबह ही इकट्ठा हो गए और ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। दिन की शुरुआत क्रिकेट क्वालिफ़ायर्स (बॉइज़) से हुई, जिसके बाद 100 मी., 200 मी. और 400 मी. रिले रेसिज़ आयोजित हुईं, जिनमें छात्रों ने बेहतरीन टीमवर्क दिखाया।
दिन बढ़ने के साथ.साथ मैदान पर शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला, जहाँ प्रतिभागियों ने दमखम और लगन दिखलाई। टग ऑफ वॉर ने दर्शकों में खूब उत्साह पैदा किया और पूरे माहौल में जोश भर दिया। इसी दौरान लॉन्ग जंप में भी छात्रों ने शानदार एथलेटिक क्षमता का प्रदर्शन किया। दोपहर बाद शुरू हुए वॉलीबॉल मैचेज़ में टीमों ने बढ़िया रणनीति और खेल भावना दिखाई। दूसरे दिन का समापन सफल और अनुशासित तरीके से हुआ। अलग.अलग प्रतियोगिताओं ने यह साबित किया कि विश्वविद्यालय छात्रों में फिटनेस, टीमवर्क और बेहतरीन खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अब विद्यार्थी उत्सुकता के साथ फाइनल्स और कल होने वाले वैलिडिक्टरी सेशन का इंतज़ार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments