Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डएडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

देहरादून। देहरादून स्थित एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के लगभग 60 विद्यार्थियों ने जाखन स्थित जोहड़ी गांव के ’गोदाम्बरी हैंडलूम में दो दिनों का ’एजुकेशनल टूर’ किया। इसमें विद्यार्थियों को हथकरघा से संबंधित जानकारी से परिचित करवाया गया जैसे बॉबीन भरना, धागों की जानकारी, लूम को किस प्रकार से चलाया जाता है और किस प्रकार से कपड़ा हाथ से बुना जाता है। इसके साथ साथ ही हाथ से बने कपड़ों के लाभ भी समझाए गए एवं विभिन्न रंगों में कपड़ों को किस तरह से डाई किया जाता है यह भी उन्हें विस्तार पूर्वक विभिन्न रंगों के धागों से तैयार किए गए कपड़ों के माध्यम से बताया गया।
बच्चों को बताया गया कि ’गोदाम्बरी हैंडलूम’ का यह कदम सरकार की ’आत्मनिर्भर भारत’ योजना को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है, जिसमें आने वाली पीढ़ी को हथकरघा के लाभ के साथ-साथ, आगे भविष्य में कैसे इस उद्योग को रोजगार की तरह प्रयोग किया जा सकता है के लिए भी प्रेरित किया गया। ’एडीफाई वर्ल्ड स्कूल’ के विद्यार्थियों ने जानकारी के प्रति उत्सुकता दिखाते हुए गोदाम्बरी एंटरप्राइसिस के संस्थापक सुशील नौटियाल से प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया गया। उन्होंने कहा हथकरघा उद्योग हमारा गर्व हैं एवं हम ’स्वदेशी अपनाओ’ सरकार के स्लोगन्स और प्रोजेक्ट्स को अपने कार्यों के द्वारा आगे बढ़ाते हुए भविष्य में आने वाले नागरिकों को इस हथकरघा की विरासत के लिए तैयार करने का प्रयत्न कर रहे है। वहीं एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर ने कहां हमारा उद्देश्य बच्चों में प्रैक्टिकल ज्ञान को बढ़ावा देना है और इस तरह के फील्ड विजिट से बच्चों में पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य जानकारियां भी प्राप्त होती है जिससे बच्चे वर्तमान में हो रहे सामाजिक बदलावों एवं भविष्य के प्रति गंभीर होते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments