Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeअपराधयुवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार

युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार

देहरादून। क्लेमनटाउन क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान घायल दोनों युवक-युवती को पुलिस ने घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग में लाये गए चाकू को उसके कमरे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बता दें कि सात मार्च को निवासी आदर्श विहार निवासी व्यक्ति ने रायपुर रोड ने थाना क्लेमेंटाउन में शिकायत दर्ज कराई थी की एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाला युवक उदय निवासी जागृति विहार, मेरठ, जो एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है, उसके द्वारा उनकी बेटी को जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया है। जिसमें उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई। उसके गले और हाथ पर चाकू लगे, जबकि संघर्ष में उदय का हाथ भी चाकू से कट गया और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही बेटी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी उदय के खिलाफ थाना क्लेमेंटाउन में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 21 वर्षीय आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु को दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर उसके ओगल भट्टा स्थित कमरे से घटना में प्रयोग चाकू को बरामद किया गया।
युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है ओर स्थिति नाजुक बनी हुई है। हमले में युवती के गले में गंभीर चोटें आई हुई हैं, ऐसे में डॉक्टर ने 60 टांके लगाए। थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु क्लेमेंटाउनन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है और कृष्णा विहार ओगल भट्टा में अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कमरा किराए पर लेकर रह रहा है।
बता दें कि युवती से उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में अपने शिक्षण संस्थान में हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन इस बीच उसे युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली। इस बात को लेकर 07 मार्च को दोनों के बीच विवाद हो गया, जहां आवेश में आकर युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments