Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने एम्स पहुंचकर जाना मंत्री महाराज का हाल-चाल

सीएम ने एम्स पहुंचकर जाना मंत्री महाराज का हाल-चाल

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुंचकर उनका हाल चाल जाना।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, सतपाल महाराज को हाई शुगर की शिकायत थी और इसके साथ ही उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही थी। इन्हीं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती करने का निर्णय लिया। ऐसे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल सतपाल महाराज की हालत स्थिर और सामान्य बनी हुई है। हालांकि, डॉक्टरों ने एहतियात बरतते हुए उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में भर्ती रखने की सलाह दी है।
एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी पूरी तरह से जांच की जा रही है और स्वास्थ्य पैरामीटर्स की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. ताकि, किसी भी तरह की जटिलता से बचा जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उपचार की प्रगति के बारे में जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को उनके उपचार में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments