Latest news
भव्य श्रृंगार व पूजा-अर्चना के साथ माँ डाट काली मंदिर में नवरात्रि का शुभारंभ एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि सीएम ने एम्स पहुंचकर जाना मंत्री महाराज का हाल-चाल मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का विमोचन लोनिवि सचिव ने डीएम के साथ रोड कटिंग उपरांत मार्गों के रेस्टोरेशन कार्यों का निरीक्षण किया स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के दिए निर्देश उत्तराखंड के 44 हजार गैस उपभोक्ताओं को सरेंडर करना होगा सिलेंडर

[t4b-ticker]

Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तराखण्डखेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से...

खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि

देहरादून। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि जारी की गई है। बृहस्पतिवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह धनराशि खिलाड़ियों के खातों में डीबीटी ट्रांसफर की।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन खिलाड़ियों में 1 जुलाई 2024 से और 31 मार्च 2025 के बीच विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले साल हुए 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले कुछ खिलाड़ी और कोच इनामी धन राशि प्राप्त करने से इसलिए चूक गए थे क्योंकि उन्होंने कुछ कागजी औपचारिकताएं उस समय पूरी नहीं की थी। इन सभी बचे हुए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी उनकी इनामी धनराशि बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब की प्रक्रिया भी तेजी से गतिमान है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागों में अधिसंख्य पद सृजित करके विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी भी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments