Latest news
मानसून की संभावित देरी एवं वर्षा की कमी से निपटने के लिए राज्य सरकार तैयारः कृषि मंत्री विदुषी ‘निशंक’ की अपनी माताजी कुसुमकांता की जयंती पर अनूठी श्रद्धांजलि विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण का समापन सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्यमंत्री ने कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में 1 जुलाई से बंटेगा तीन महीने का एडवांस राशन सिटी बस ने छह लोगों को कुचला, हालत गंभीर, ड्राइवर को आया हार्टअटैक मसूरी नगर पालिका कार्यालय को ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरणः डाॅ. धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, June 24, 2026
Homeउत्तराखण्ड’अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर एफ.आर.आई देहरादून में “वन और अर्थव्यवस्था” विषय पर...

’अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर एफ.आर.आई देहरादून में “वन और अर्थव्यवस्था” विषय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई) देहरादून के विस्तार प्रभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस-2026 के अवसर पर “वन और अर्थव्यवस्था” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के बीच वनों के संरक्षण, संवर्धन एवं सतत उपयोग के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष प्रकाश डाला गया कि वन न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था, आजीविका और समग्र सामाजिक विकास को भी सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर विस्तार प्रभाग की प्रमुख ऋचा मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने वनों के पर्यावरणीय, आर्थिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वन पारिस्थितिक स्थिरता के लिए अनिवार्य हैं तथा आजीविका सुरक्षा और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
उनके संबोधन के पश्चात् “अपने वन वृक्ष प्रजातियों को जानें” विषय के अंतर्गत डॉ. अनुप चंद्रा, वैज्ञानिक-जी, एवं डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा, वैज्ञानिक-डी के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में एक प्रकृति भ्रमण (नेचर वॉक) आयोजित किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न वृक्ष प्रजातियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, जिसमें उनके वैज्ञानिक एवं स्थानीय नाम, पहचान संबंधी विशेषताएँ, उपयोग तथा पारिस्थितिक एवं आर्थिक महत्व शामिल थे। उन्होंने सरल एवं रोचक ढंग से वृक्ष संरक्षण के महत्व को भी समझाया। कार्यक्रम का समापन वैज्ञानिक ‘सी’, लोकिन्दर शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने गणमान्य अतिथियों, विशेषज्ञों, प्रतिभागियों एवं आयोजन दल के प्रति कार्यक्रम के सफल आयोजन में उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments