Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसफाई कर्मियों ने लगाया सरकार पर उपेक्षा का आरोप

सफाई कर्मियों ने लगाया सरकार पर उपेक्षा का आरोप

देहरादून: राज्य के सफाईकर्मियों ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वर्ता के दौरान सरकार पर उनकी मांगों को लेकर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान उत्तराखंड वाल्मीकि, स्वच्छकार संयुक्त मोर्चा ने उनके द्वारा अनेक प्रयासों के बावजूद भी समस्याओं का निराकरण न होने पर रोश प्रकट किया।

प़त्रकारों को संबोधित करते हुए मोर्चे के अध्यक्ष विशाल बिरला ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने संकल्प पत्र व घोषणा पत्र में सफाई कर्मियों के उत्थान के लिए बडे़ बडे़ वायदे किए थे। लेकिन सफाई का काम राज्य बनने के बाद 18 वर्षों से चली आ रही ठेकेदारी प्रथा आज भी जस की तस है। बिरला ने इसे सफाई कर्मीयों का उत्पीड़न बताया। कहा कि बार बार सरकार के संज्ञान में लाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा सफाईकर्मी खून पसीना बहाकर काम कर रहे हैं।और ठेकेदार समय पर उचित पैसा न देकर आए दिन षड्यंन्त्र करते रहते हैं। बिरला ने यह भी कहा कि कोरोनाकाल में मृतक सफाईकर्मियों को मुख्यमंत्री सम्मान निधि 10 लाख रुपये देने की बात हुई, परंतु अभी तक किसी भी मृतक को यह निधि नहीं मिली है।

सफाई कर्मियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने घोषणा पत्र में किए हुए वादे सरकार पूर्ण नहीं करेगी तो शीघ्र ही बड़ा आन्दोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments