Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित

देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड की मासिक बैठक संघ कार्यालय परेड ग्राउन्ड देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली की अध्यक्षता में व प्रदेश महासचिव चन्द्र प्रकाश के संचालन में हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से प्रदेश संगठन के पदाधिकारी शीघ्र भेंट कर अभिनंदन कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें पेंशनर्स की ज्वलंत समस्याआें को अवगत करा कर समाधान करवाया जाएगा।
संघ भवन परेड ग्राउन्ड में समाज कल्याण मंत्री खजान दास को सादर आमंत्रित कर शीघ्र ही अभिनंदन कार्यक्रम किया जाएगा।
प्रदेश संगठन की बैठक में गोल्डन कार्ड की अस्पतालों के द्वारा उपेक्षित करने पर पेंशनरों में गहरा आक्रोश है, संगठन की प्रबल मांग है कि प्रदेश के सभी छोटे-बडे अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की योजना को कड़ाई से लागू कराया जाय। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से मण्डलीय सचिवों को हर जनपद में अधिक से अधिक शाखाओं का गठन करने के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश की समस्त शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिव तथा प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक कराये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में आर.एस. परिहार, कुसुम लता शर्मा, मोहनसिंह रावत, सरदार रोशन सिंह, एम एस गुसांई, जबर सिंह पंवार, जगदीश प्रसाद रतूडी, खुशी राम कुकरेती, विन्देश्वर प्रसाद, गुरुप्रसाद बिजल्वाण, हृदयराम सेमवाल,ओ.पी. जुझेलिया, वी.पी.सकलानी आदि उपास्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments