Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम के आदेश पर खुला रास्ता; सड़क कराई कब्जामुक्त

डीएम के आदेश पर खुला रास्ता; सड़क कराई कब्जामुक्त

देहरादून।जनपद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई गतिमान है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चकतुनवाला निवासियों, द्वारा प्रस्तुत शिकायत के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव द्वारा राजस्व निरीक्षक माजरा एवं शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया कि मार्ग पर अनाधिकृत रूप से निर्मित दीवार को तत्काल हटवाना सुनिश्चित किया जाए। अतिक्रमण नगर निगम की सड़क पर होने के फलस्वरुप अनाधिकृत रूप से निर्मित दीवार को हटवाने की कार्रवाई हेतु राजस्व विभाग के साथ ही नगर निगम देहरादून के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व एवं नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक समस्त आवश्यक संसाधनों एवं पुलिस बल के साथ निर्धारित समय पर मौके पर उपस्थित होकर मार्ग से अनाधिकृत दीवार को हटाया गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments