Latest news
मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित होमस्टे पर चला डीएम का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन के कार्यों को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा एमओयूः सीएम बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग श्रीनगर में 5 मई को आयोजित करेगा एक दिवसीय रोजगार मेला मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग देहरादून में दिशा समिति की बैठक, सांसद ने दिए गुणवत्ता और समन्वय के निर्देश

[t4b-ticker]

Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 16 करोड की...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 16 करोड की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 05.08.2025 को यमुना नदी का जल स्तर में आंशिक अवरोध होने से ग्राम कुन्शाला मध्ये स्थान स्यानाचट्टी में बनी झील में जलमग्न होटलों/भवनों के 19 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 61.09 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील धनोल्टी, टिहरी, प्रतापनगर, जाखणीधार एवं मदननेगी के विभिन्न गांव में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत हैं, को 06 माह के किराये के भुगतान हेतु 4 हजार प्रति माह प्रति परिवार की दर से कुल 19.28 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि में से प्रत्येक जनपद हेतु अनटाइड फण्ड के अर्न्तगत कुल 13 करोड़ की धनराशि जनपदों को अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा के अन्तर्गत श्रद्धा एन्कलेव में सीवर लाईन बदलने एवं संधू एन्कलेव और प्रियदर्शिनी एन्कलेव में एस०पी०एस० निर्माण हेतु धनराशि 2.43 करोड के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लान्सनायक रेवाधर के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लान्सनायक रेवाधर के नाम पर ‘‘शहीद रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेतीखान’’ किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments