Latest news
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तराखण्डपश्चिम बंगाल-असम के चुनावी रूझानों से उत्तराखंड भाजपा में जश्न

पश्चिम बंगाल-असम के चुनावी रूझानों से उत्तराखंड भाजपा में जश्न

रामनगर। सोमवार को तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में रुझान आने के बाद उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। रामनगर में भी बीजेपी विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया। बता दें कि सोमवार को तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद वोटों की गिनती चल रही है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में आ रहे नतीजों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। रामनगर में विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी भी की। वहीं, पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने भी इस मौके पर कहा कि बीजेपी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण पार्टी को देशभर में समर्थन मिल रहा है। आने वाले समय में बीजेपी और ज्यादा मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा। फिलहाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का मौहाल है। साथ ही इस चुनावी रुझानों ने पार्टी समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी है।
गौर हो कि 4 मई को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना हो रही है। कई राउंड की गिनती के बाद आखिरी परिणाम आएगा। इस चुनाव में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के करीब 25 करोड़ लोगों ने अपना मत दिया है। जिसका नतीजा जल्द ही सबके सामने होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments