Latest news
आयुक्त ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश केन्द्र सरकार ने ऋषिकेश में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने को प्रदान की 489 करोड़ की धनराशि पश्चिम बंगाल-असम के चुनावी रूझानों से उत्तराखंड भाजपा में जश्न वायरल पत्र से मेरा कोई लेना-देना नहींः अरविंद पाण्डेय देवपुरम कॉलोनी के निकासी मार्ग पर अवैध निर्माण से सीवर बाधित, प्रशासन ने तत्काल तलब की रिपोर्ट प्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने एमजीएल के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरीः मुख्य सचिव श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दो करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का मंत्री जोशी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

[t4b-ticker]

Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तराखण्डकेन्द्र सरकार ने ऋषिकेश में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने को प्रदान...

केन्द्र सरकार ने ऋषिकेश में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने को प्रदान की 489 करोड़ की धनराशि

देहरादून। केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु 489 करोड़ की धनराशि के साथ ही ऋषिकेश हरिद्वार एवं देहरादून शहरों में ‘‘सुपरवाईजरी कण्ट्रोल एण्ड डाटा एक्विजिशन’’ के तहत भी राज्य को 59 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। केन्द्रीय विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में यह जानकारी दी गयी है।
मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, साथ ही गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लेते हुए त्क्ैै योजना के अंतर्गत ऋषिकेश में विद्युत वितरण अवसंरचना सुदृढ़ीकरण एवं भूमिगत केबलिंग कार्यों हेतु 489 करोड़ तथा ऋषिकेश, हरिद्वार एवं देहरादून शहरों में प्रणाली के लिए 59 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत परियोजनाओं का शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा क इससे कुंभ मेले के आयोजन के दृष्टिगत आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के विकास में भी सहायता मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments