Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डक्षैतिज आरक्षण की माँग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों का चौथे दिन भी...

क्षैतिज आरक्षण की माँग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों का चौथे दिन भी उपवास जारी

देहरादून: राज्य आंदोलनकारियों का 10 % क्षैतिज आरक्षण की माँग को लेकर आज चौथे दिन भी उपवास जारी रहा। बुधवार को राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार के रवैये से क्षुब्ध होकर 1 जनवरी को आत्मदाह करने का नोटिस दिया था। इससे आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी आज शहीद स्मारक पहुंच गए।जहाँ राज्य आंदोलनकारियों ने एक सभा की।

इस अवसर पर पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष क्रान्ति कुकरेती ने कहा कि हम केवल समस्या नहीं बता रहे हैं, बल्कि उसका निदान भी बता रहे हैं तो फिर सरकार हमारे साथ न्याय क्यों नहीं कर रही है?

कहा कि क्या सरकार सच में चाहती है कि 1443 कार्मिक सड़क पर आ जायें? उनियाल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य आंदोलनकारियों को आज अपनी जान की बाजी लगानी पड़ रही है।

वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि हम हर हाल में सरकार से राज्य आंदोलनकारियों के अधिकार ले कर रहेंगे।

आज उपवास पर देव नौटियाल, वीरेन्द्र रावत,सूर्यकांत बमराडा, अम्बुज शर्मा मनोज कुमार और राम किशन बैठे।उनके समर्थन में मुख्य रूप से प्रभा नैथानी, प्रभात डंडरियाल, रविन्द्र प्रधान, सत्या पोखरियाल, निर्मला बिष्ट, वेदानंद कोठारी, महिपाल सिंह नेगी, धर्मानन्द भट्ट, सुलोचना भट्ट, जगमोहन सिंह नेगी, आशा नौटियाल, पुष्पा बहुगुणा, गम्भीर सिंह मेवाड़, लक्ष्मी मलासी उपस्थित रहे। सभा का संचालन विक्रम भंडारी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments