Latest news
टस्कर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य एक सप्ताह में करें पूराः डीएम नकली नोटों के साथ पंजाब से दो गिरफ्तार राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार प्रतिस्पर्धा नहीं, पूरकता ही चिकित्सा का मूल सिद्धांतः डॉ. बी.के.एस. संजय फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को मंत्री जोशी ने किया सम्मानित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं एनबीएफ ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत... बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सर्वाधिक कार्यकाल के लिए दी बधाई

[t4b-ticker]

Monday, July 13, 2026
Homeउत्तराखण्डमां सुरकंडा देवी जागरण 24 मई को

मां सुरकंडा देवी जागरण 24 मई को

देहरादून। नमस्कार देवभूमि सेवा संघ दिल्ली द्वारा सिद्ध शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी के श्री चरणों में गंगा दशहरे के अवसर पर 24 व 25 मई को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ग्राउंड, कद्दूखाल टिहरी गढ़वाल में मां भगवती जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर नमस्कार देवभूमि सेवा संघ दिल्ली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। 24 मई रविवार को सायं 7 बजे भंडारे का आयोजन होगा। रात्रि 8 बजे ज्योति प्रज्वलित करने के साथ मां भगवती का जागरण शुरु होगा। महामाई का गुणगान मुकेश कठैत एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा। 25 मई को प्रातः 5 बजे प्रसाद वितरण होगा।
नमस्कार देव भूमि सेवा संघ दिल्ली विगत 27 वर्षों से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ग्राउंड कद्दूखाल में मां भगवती सुरकंडा माता का जागरण एवं भंडारे का आयोजन करता आ रहा है। आयोजन तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में नमस्कार देव भूमि सेवा संघ के महासचिव परिपूर्णानंद गैरोला, नागेंद्र कंसवाल, शिव सिंह रावत, जतिन जैन, गौरव रावत, योगेश कोठारी, जीत सिंह पंवार, शीशराम उनियाल, कौशल गैरोला, सुशील कंसवाल, रघुवीर सिंह कंडारी, धनीराम अन्थावाल, विजय सिंह राणा, परमानंद गैरोला आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments