Latest news
‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका... बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर माँ नंदा देवी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित यमकेश्वर विधानसभा अंतर्गत थल नदी में रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ आयोजित टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई सीएम ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व... ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

[t4b-ticker]

Thursday, August 27, 2026
Homeउत्तराखण्डनवादा बद्रीपुर में पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित, 164 लाभार्थियों का हुआ भौतिक...

नवादा बद्रीपुर में पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित, 164 लाभार्थियों का हुआ भौतिक सत्यापन

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजनाओं के वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या 96, नवादा बद्रीपुर में पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पेंशन लाभार्थियों ने पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया।
शिविर के दौरान कुल 120 वृद्धावस्था पेंशन, 12 दिव्यांग पेंशन तथा 32 विधवा पेंशन लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के अभिलेखों की जांच कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराई गईं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्ड़ियाल ने बताया कि जनपद देहरादून में समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों का वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेंशन सत्यापन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है तथा समय सीमा के भीतर सत्यापन न कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन सत्यापन का कार्य संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय राजस्व विभाग के कार्मिकों के माध्यम से संपादित किया जाएगा। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिड़ियाल, क्षेत्रीय पार्षद वीरेंद्र वालिया, राजस्व विभाग एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों से समय रहते सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments