Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्यटन मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार

पर्यटन मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार

रूद्रप्रयाग/चमोली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, पूजा एवं अर्चना कर देश-प्रदेश की समृद्धि और विश्व को वैश्विक संकट से मुक्त की कामना की और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को श्री केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मंदिरों में दर्शन के दौरान देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने विश्व को वर्तमान वैश्विक संकटों से निजात दिलाने और मानवता में शांति व सद्भाव स्थापित करने की भी कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। उन्होंने चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष पूजा की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा इस वर्ष भी रिकॉर्ड स्तर पर चल रही है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक शक्ति पूरे विश्व को सकारात्मक ऊर्जा देती है।
सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का उनके द्वारा अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 10 करोड़ की धनराशि का दुर्घटना बीमा करवाया गया है। बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चौक सेवाकर सहित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50 करोड निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय जोखिम और आतंकवाद जोखिम पर प्रभावित प्रत्येक श्रृद्धालु को एक लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि श्रृद्धालु यात्रा में आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में पहचान पत्र और यात्रा अनुमति साथ रखें। यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन और दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए आपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनायें। इस मौके पर उनकी पुत्रवधू आराध्या रावत एवं मोहिना रावत भी मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments