Latest news
देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान उत्तराखंड में ’’छात्रों की गूंज’’ का उद्दघोष करेंगे राहुल गांधीः गणेश गोदियाल देहरादून के दिल में बस गई बेबी डू डाई डू पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण योजनाओं के लिए एनएचएआई ने 6.04 करोड़ से अधिक जमा किएः सौरभ सिंह 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

[t4b-ticker]

Saturday, July 11, 2026
Homeउत्तराखण्डचंपावत जिला कार्यालय में एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

चंपावत जिला कार्यालय में एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

देहरादून/चंपावत। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की पहल पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एबीडीएम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा दी गई।
जिलाधिकारी चंपावत के कार्यालय सभागार में आयोजित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की इस कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश सिंह चैहान ने की। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल एबीडीएम को लेकर विस्तृत प्रजंटेशन किया। कार्यशाला में एबीडीएम के सभी प्रमुख घटकों आभा आईडी, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री, स्कैन एंड शेयर, कंसेंट मैनेजर आदि के बारे में जानकारी दी गई।
चंपावत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश सिंह चैहान द्वारा अवगत कराया गया कि चम्पावत जनपद को एबीडीएम में मॉडल जनपद नामित किया गया है। साथ ही आभा निर्माण, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड लिंकिंग एवं स्कैन एंड शेयर सुविधा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए, जिससे आम जनता को ओपीडी में लाइन से मुक्ति एवं पेपरलेस उपचार का लाभ मिल सके। प्रत्येक सीएचसी-पीएचसी पर आभा सहायता केंद्र सक्रिय किए जाएं तथा निजी चिकित्सालय भी मिशन में शत-प्रतिशत सहयोग करें। कार्यशाला में एबीडीएम के क्रियान्वयन के तकनीकी पक्ष को विस्तार से समझाया। एबीडीएम टीम में अमृत पोखरियाल, अंकुर यादव, हार्दिक उपाध्याय शामिल रहे। कार्यशाला में सीएमएस हीरा सिंह ह्यांकी, एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. गौरांग जोशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव पांडेय, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में जनपद चम्पावत के निजी चिकित्सालयों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments