Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी करेंगे छात्रों को निःशुल्क टेब वितरित

मुख्यमंत्री धामी करेंगे छात्रों को निःशुल्क टेब वितरित

देहरादून: नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को देहरादून में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के छात्रों को निःशुल्क मोबाईल टैबलेट वितरण योजना की शुरुआत करेंगे। सांकेतिक रूप से सीएम द्वारा टेब वितरण के कार्यक्रम का शुभारंभ देहरादून में ही किया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के 2.75 लाख छात्रों को टेब वितरित किये जाने हैं।

यह कार्यक्रम सभी विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों में आयोजित होगा। जिसके चलते मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को क्षेत्र के विधायकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिये।

बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विधायक सुरेश राठौर, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, एस.ए मुरूगेशन, एच.सी. सेमवाल, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी देहरादून वी.आर. राजेश कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, महानिदेशक शिक्षा वंशीधर तिवारी, महानिदेशक स्वास्थ्य श्रीमती तृप्ति बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments