Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डशिविर में 250 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में 250 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी एवं आरएन भार्गव इंटर कालेज पुरातन छात्रसंघ ने महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जिसमें लगभग 250 लोगों ने रक्तदान किया। 14वें रक्तदान शिविर का उदघाटन प्रदेश के काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रीबन काटकर उदघाटन किया। रक्तदान शिविर में मसूरी लंढौर निवासी सुनील पंवार ने 42वें बार रक्तदान का रिकार्ड बनाया।
राधाकृष्ण मंदिर में अयोजित 14वें कुलदीप राज साहनी स्मृति रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की सुबह से ही भीड़ लग गयी थी। इस मौके पर प्रदेश के काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजन करने पर संदीप साहनी को बधाई दी कि वे विगत कई वषों से रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज की सेवा ही नहीं बल्कि जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर शिविर आयोजक संदीप साहनी ने कहा कि रक्तदान शिविर रोटरी मसूरी व आरएन भार्गव पुरातन छात्र संघ के तत्वाधान में इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से विगत कई वर्षों से लगाया जा रहा है। जिसका उददेश्य किसी जरूरतमंद की जान बचाना है। उन्होंने कहाकि शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र, डोनर कार्ड के साथ ही उपहार भी दिए जाते है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, रजत कपूर, रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव योगिता गोयल, रणवीर सिंह, मनमोहन कर्णवाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments