Latest news
मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात सीएम ने जनसमस्याएं सुनीं, समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश भीमताल नगर पालिका को मिले पांच नए कूड़ा वाहन मुख्य सचिव ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र और पुस्तकालय का किया निरीक्षण आयुष्मान भारत योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः उनियाल मुख्य सचिव ने टिहरी में जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक की भीमताल झील के सौंदर्यीकरण को झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट डीएवी इंटर कालेज का सात दिवसीय समर कैंप सम्पन्न डॉ. कण्णन सी.एस. वारियर ‘एडिटर ऑफ डिस्टिंक्शन अवार्ड’ से सम्मानित

[t4b-ticker]

Saturday, June 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने जनसमस्याएं सुनीं, समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम ने जनसमस्याएं सुनीं, समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।
इसके उपरान्त पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर लोहियाहेड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा हमें पौधारोपण ही नहीं उनका संरक्षण भी करना है। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में अभियान चलाकर 04 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments