Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद...

नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क

नरेंद्रनगर। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया तथा बाइक रैली में प्रतिभाग कर जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर श्री उनियाल ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब आवश्यकता एक मजबूत एवं विकासोन्मुखी बोर्ड के गठन की है, जिसके लिए सभी भाजपा सभासद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि एक सशक्त बोर्ड के गठन से नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा प्रदेश सरकार के सहयोग से स्थानीय जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। श्री उनियाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर के विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सभासद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि नरेंद्रनगर में एक मजबूत, सक्षम और विकासोन्मुखी बोर्ड का गठन हो सके।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments