Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डनंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण...

नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल

चमोली। वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने चमोली स्थित वन विभाग सभागार में आयोजित नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन 2026 के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी पारिस्थितिकी और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। नंदा देवी क्षेत्र विश्व की महत्वपूर्ण पारिस्थितिक धरोहरों में से एक है और इसके वैज्ञानिक अध्ययन से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह अभियान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन्यजीवों, वनस्पतियों एवं पारिस्थितिक तंत्र की वर्तमान स्थिति का वैज्ञानिक आकलन करने के साथ-साथ भविष्य की संरक्षण रणनीतियों को मजबूत आधार प्रदान करेगा। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन स्थापित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री सुबोध उनियाल ने अभियान दल को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि अभियान से प्राप्त निष्कर्ष हिमालयी जैव विविधता के संरक्षण एवं प्रबंधन में उपयोगी सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments