Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म

उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म

देहरादून। उत्तराखण्ड में सोमवार से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हो गई है। एसआईआर के पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का लोक भवन, नैनीताल में, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देहरादून में गणना फॉर्म सौंपा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने भी पहले दिन गणना फार्म भरकर बीएलओ को सौंपा।
प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को देहरादून में, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पौड़ी में, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के प्रदेश महासचिव राजकुमार पुरोहित, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव जसपाल सिंह गणना फार्म वितरण किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग करने की अपील की है। एसआईआर के पहले दिन शाम 4 बजे तक 2 लाख 55 हजार 269 गणना फार्म का वितरण किया गया। मुख्य निर्वाचनअधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नहीं देने होंगे। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में मतदाता टोली फ्री नंबर 1950 पर सहायता के लिए कॉल की जा सकती है इसके अतरिक्त राज्य स्तर पर 1800 3300 1950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments