Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकिसान के बनाए हुए इथेनॉल पर चलेंगी हमारी बस, कार व ट्रक:...

किसान के बनाए हुए इथेनॉल पर चलेंगी हमारी बस, कार व ट्रक: नितिन गडकरी

देहरादून: केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में ऊधमसिंह नगर में खटीमा प्रतिभाग करने पहुंचेI इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल नहीं होगा। किसान के बनाए हुए इथेनॉल पर हमारी बस, कार, ट्रक चलेंगे और गन्ने को उसका भाव मिलेगा। कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार देनी है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री सोमवार को भी खटीमा में ही थे। पार्टी ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अलग-अलग तिथियों पर विजय संकल्प यात्रा का शुरुआत की थी।

चरणबद्ध ढंग से यात्राएं आगे बढ़ीं। कुमाऊं मंडल की यात्रा मंगलवार को खटीमा पहुंचकर संपन्न हो जाएगी, जबकि गढ़वाल मंडल की यात्रा छह जनवरी को उत्तरकाशी में संपन्न होगी। वहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे।


टिहरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा आज (मंगलवार) से शुरू हुई। आज धनोल्टी और टिहरी विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प यात्रा ने प्रवेश किया। जबकि पांच जनवरी को घनसाली और प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments