Latest news
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपन... पंचायती राज उपनल कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया

[t4b-ticker]

Monday, September 14, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति...

देहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान

देहरादून। देहरादून की सभी 401 ग्राम पंचायतों एवं 7 स्थानीय शहरी निकायों में 15 जून से 15 जुलाई तक विभिन्न बैंकों के माध्यम से वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान संचालित किया जाएगा। यह विशेष अभियान भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को बैंकिंग, बीमा एवं पेंशन योजनाओं से जोड़कर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही बैंक खातों की री-केवाईसी, नामांकन अद्यतन तथा डिजिटल वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया जाएगा। अभियान का शुभारंभ जनपद देहरादून के सहसपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भुड्डी के पंचायतघर परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नयागांव शाखा द्वारा 15 जून 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित विशेष शिविर से किया जाएगा। शिविर में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। पात्र लाभार्थियों के नए बैंक खाते खोले जाएंगे तथा बीमा एवं पेंशन योजनाओं में नामांकन की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई जाएगी, जिससे अधिकाधिक लोगों को सामाजिक एवं वित्तीय सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो सके। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भारत सरकार द्वारा चयनित राज्यों की ग्राम पंचायतों एवं शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों और शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments