Latest news
राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र ... भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर... कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तराखण्डक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को

देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा 29 जून को प्रातः 10 बजे जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा, पंजीयन कार्ड एवं आईडी प्रूफ के साथ उपस्थित हों।
सेवायोजन अधिकारी ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु 16 जून 2026 से सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण प्रारंभ हों गए हैं । ऐसे अभ्यर्थी जिनका सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वे निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनमें कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून से संपर्क कर सकते हैं। कुल रिक्तियां 85 है तथा वेतनमान रू0 12,300 से 30,000 प्रतिमाह तक है। अभ्यर्थियों हेतु विभिन्न क्षेत्रों में अवसर हैं जिनमें फार्मा, बायो-मेडिसिन, लैबोरेट्री, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सेल्स एवं टेक्निकल क्षेत्र। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments