Latest news
मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया 17 गुणा विदेशी सैलानी वृद्धि से पर्यटन प्रदेश के स्वर्णिम दौर का आगाज भाजपा महिला मोर्चा के ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ से गूंज रहे उत्तराखण्ड के विधानसभा क्षेत्र ओलंपस हाई की शिया शर्मा ने ताइक्वांडो चैंम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक भारी वर्षा के बीच ग्राउंड जीरो पर डटे रहे डीएम डॉ. आशीष चैहान, संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम नंदा की चैकी पुल पूरी तरह सुरक्षित, एप्रोच रोड धंसी राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट लोक भवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित, चिकित्सा शिविर, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं परिजनो...

[t4b-ticker]

Sunday, August 2, 2026
Homeउत्तराखण्डनवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

देहरादून। सचिवालय में सचिव गृह शैलेश बगोली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, कारागार, न्यायपालिका, अभियोजन एवं फॉरेंसिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में सचिव गृह ने माह अगस्त 2026 के अंत तक राज्यभर में नवीन आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने क्रियान्वयन तंत्र की गहन समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु सुधारात्मक एवं विशिष्ट कार्यवाही करने के साथ ही सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग एवं ई-एफआईआर को बढ़ावा दिये जाने तथा 60 एवं 90 दिनों की निर्धारित समय-सीमा में एफआईआर की विवेचना एवं निस्तारण में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने सभी ऑनलाइन प्रणालियों को एकीकृत कर एक डेटा, एक प्रविष्टि के सिद्धांत को लागू करने तथा जेल एवं कारागार विभाग के बंदियों की शत-प्रतिशत न्यायालयीन पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को उक्त दिशा-निर्देशों का समयबद्ध एवं कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments