Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeपर्यावरणपर्यावरण संरक्षण करने वालों को किया जाएगा सुन्दर लाल बहुगुणा पुरस्कार से...

पर्यावरण संरक्षण करने वालों को किया जाएगा सुन्दर लाल बहुगुणा पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून : अब पर्यावरण के संरक्षण का कार्य करने वालो को प्रख्यात पर्यावरणविद सुन्दर लाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा I इसके लिए उतराखंड शासन ने इस पुरस्कार पाने वालो के चयन को लेकर एक समिति बनाने का निर्णय लिया है I जिसमे कि पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार समेत राज्य में शासन के अधिकारी रहेंगे I

देश में कई ऐसे पर्यावरण प्रेमी है जो लगातार पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सुधार कार्य करते आ रहे है और निरंतर इस क्षेत्र में कार्य कर रहे है I इनके इस प्रभावी कार्य को देखते हुए और उनकी सराहना के लिए अब पर्यावरण संरक्षण लिए कार्य कर रहे लोगो को सुन्दर लाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा I इसके यह पुरस्कार विश्वविख्यात पर्यावरणविद स्व. सुन्दर लाल बहुगुणा की स्मृति के रूप में प्रदान किया जाएगा I यह पुरस्कार 2023 से प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर 5 जून को विभिन्न श्रेणियों को प्रदान किया जाएगा I यह पुरस्कार प्रति वर्ष दो श्रेणियों सरकारी और गैर सरकारी के रूप में प्रदान किया जाएगा I प्रत्येक श्रेणी में तीन पुरस्कार होंगे, जिसमे प्रथम स्थान पर आने वाली व्यक्ति को रू 3 लाख , दुसरे स्थान हेतु रू 2 लाख तथा तृतीय स्थान हेतु रू 1 लाख की नगद धनराशि समेत ब्रहमकमल ट्रोफी प्रदान की जाएगी I

बता दे कि इस पुरस्कार के लिए कुछ विशेष पात्रता की व्याख्या की गई है जिसमे सरकारी श्रेणी के लिए उतराखंड के विभिन्न सरकारी विभाग , कार्यालय , निगम और बोर्ड जबकि गैर सरकारी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति , निजी कंपनी, संस्थान , स्वयं सहायता समूह और एनजीओ से सम्बंधित लोग जिन्होंने राज्य की प्रकृति और पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य किये हो वह इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे I

इस पुरस्कार के लिए विस्तृत प्रचार प्रसार किया जाएगाI जिसके माध्यम से पात्रो को आमंत्रित किया जायेगा I प्रसार के लिए प्रमुख क्षेत्रीय समाचार पत्रों में विज्ञापन दिए जायेंगे और इसके साथ ही राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जनवायु परिवर्तन निदेशालय , उतराखंड की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा I आवेदन प्रचार की तारीख से 45 दिन तक किया जाएगा जो ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments