Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डएसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय रहें...

एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय रहें कार्यकर्ताः मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रोटी न्यायपंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 06 शक्ति केंद्रों एवं 22 बूथों के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में लोगों को जागरूक करना सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर घर.घर संपर्क कर अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इस प्रक्रिया से जोड़ने का आग्रह किया।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विचार.विमर्श किया गया। इस अवसर पर शक्ति केंद्रों एवं बूथों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को मुख्य रुप से देहरादून महानगर के प्रकोष्ठ संयोजक सुरेन्द्र राणा, मण्डल महामंत्री किरन, शक्ति केन्द्र संयोजक लीला शर्मा, लक्ष्मण सिंह पुण्डीर, जितेन्द्र राणा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments