Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डआईस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाडियों ने देशभर में जीत दर्ज...

आईस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाडियों ने देशभर में जीत दर्ज कर लहराया परचम

देहरादून: एक बार फिर उतराखंड के खिलाडियों ने देश में राज्य का नाम रोशन किया हैI17वीं राष्ट्रीय फिगर स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने गए आईस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के 7 खिलाडियों ने देशभर में जीत दर्ज कर राज्य का परचम लहराया है I इन खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल प्राप्त किए I

यह प्रतियोगिता गुरग्राम में 29 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2021 में आयोजित हुई , जिसमे देश भर के तक़रीबन 60 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया I जहां उत्तराखंड की हर्षिता रावतानी और आदर्श रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर अपूर्वा सिंह रहीI इसके अतिरिक्त फिगर स्केटिंग सोलो वर्ग में यशस्वी सिंह ,तनिष्का सिंह, युवराज गुलाटी और आयुष जगूड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया I

खिलाडियों की इस शानदार जीत पर आईस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देशभर के उम्दा खिलाडियों के बीच टक्कर लेते हुए राज्य के इन खिलाडियों ने उत्तराखंड में आईस स्केटिंग खेल के मैदान के बगैर ही मैदान मारा है I इसके लिए वे विशेष शाबाशी के हकदार है I इसके साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड सरकार स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून स्तिथ आईस स्केटिंग रिंग को जल्द खुलवा दिया जाए और खिलाडियों को निशुल्क खेल सुविधाएं प्रदान की जाए तो वे अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और राज्य का नाम रोशन करने में सक्षम हैं I उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में वे कईं बार राज्य के मुख्यमंत्री,खेलमंत्री और मुख्य सचिव से भी निवेदन कर चुके हैं I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments