Latest news
मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एमएम लखेड़ा को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही धामी सरकार धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चैकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को 7 हजार करोड़ रूपये की मिली सहमति जेई 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण

[t4b-ticker]

Wednesday, July 1, 2026
Homeउत्तराखण्डबैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा। जनपद के ज्यूला (रजवार तोक) स्थित सुप्रसिद्ध श्गुरु गोरखनाथ मन्दिरश् में इन दिनों पावन बैशी (जागर) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने देव-आराधना करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और अगाध धार्मिक आस्था ही हमारी असली पहचान है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी पावन धरा पर श्बैशीश् और श्जागरश् जैसी विधाएं एक अनमोल सांस्कृतिक विरासत हैं, जहाँ देवताओं का आह्वान कर उनकी विशेष पूजा-आराधना की जाती है और इस भक्तिमय व दिव्य माहौल में उपस्थित होकर उनका मन अत्यंत भावविभोर और ऊर्जा से भर गया है। उन्होंने कहा कि हमारी यह पारंपरिक आस्था आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है और इसे संजोकर रखना हम सबका परम कर्तव्य है, जिसके साथ ही उन्होंने इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों, आयोजकों और क्षेत्र की देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के दौरान राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, अशोक जलाल, ग्राम प्रधान सूरज, प्रदीप, ग्राम प्रधान ज्यूला प्रकाश टम्टा, सुंदर नयाल, आनंद नेगी, पप्पू मेहरा, पूरन फर्त्याल, राजेंद्र सिंह, विजय फर्त्याल, नवीन आर्य और महेंद्र मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह रजवार, उपाध्यक्ष हरीश रजवार, कोषाध्यक्ष पान सिंह रजवार, रतन सिंह रजवार, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह पिलख्वाल, हरि सिंह रजवार, सुरेंद्र सिंह रजवार, संजय सिंह, उमा रजवार तथा पाना रजवार आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments