Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज...

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से संबंधित बैठक ली

देहरादून। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण मुआवजा वितरण, केएएलए स्तर पर लंबित मुआवजा वितरण, मध्यस्थता वादों, स्वामित्व विवादों तथा अन्य प्रासंगिक विषयों की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रमुख सचिव ने चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज-3 के अन्तर्गत लंबित भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण करते हुए सम्बन्धित भूमि का कब्जा कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड को अधिकतम एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण न किए जाने की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पाण्डेय सहित अपर सचिव विनीत कुमार, कल्याणी, मीनाक्षी जोशी, अपर प्रमुख वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी, वन भूमि हस्तान्तरण, अपर जिलाधिकारी, चमोली तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments