Latest news
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे गढ़वाल के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मामले में बढ़ सकती हैं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के...

[t4b-ticker]

Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 28 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ध्वज जयन्ती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विकास कार्य (यथा-आवास, पेयजल, शौचालय मार्ग आदि) का निर्माण किये जाने हेतु 97.09 लाख, विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौड़ी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण एवं दिवार एवं धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु 22.00 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम भूड महोलिया में चार बीघा जमीन पर छठ पूजा स्थल बनाये जाने हेतु 2.70 करोड तथा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में द्वितीय केदार श्री मद्द्महेश्वर धाम को विकसित किये जाने हेतु 54.81 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटर मार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक सम्पर्क सी०सी० मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 62.19 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में ग्राम सूर्यनगर एवं ग्राम शान्तिपुरी न0-4 के मध्य स्थित गोला नदी पर 250 मीटर स्पान पीएससी सेतु का निर्माण किये जाने हेतु 18.78 करोड़, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में राज्य योजना के अन्तर्गत भीमताल-नैकुचियाताल मोटर गार्ग (जिला मार्ग) के किमी० 1 से 06 में 30 एमएमबीसी द्वारा सुधारीकरण कार्य हेतु 2.46 करोड तथा जनपद हरिद्वार के विधानसभा झबरेडा में राज्य योजना के अन्तर्गत अकबरपुर-खुण्डेवाली-लोदीवाला-झबरेडा नगर पंचायत तक मार्ग का पी०सी० का कार्य हेतु 66.68 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के थाना श्यामपुर में टाईप तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु 3.10 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 1.24 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments