Latest news
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे गढ़वाल के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मामले में बढ़ सकती हैं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के...

[t4b-ticker]

Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तराखण्डबारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण

बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण

मसूरी। पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बारिश के कारण जहां जन जीवन प्रभावित हो रहा है वहीं सड़कों पर पडे़ गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गये है। लेकिन इस ओर नगर पालिका का ध्यान नहीं जा रहा है, जबकि मसूरी की अधिकाशं रोड़ो पर पहले से ही गढढे है व बारिश के बाद और अधिक गढढे बन गये है जिस पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं है।
पर्यटन नगरी में बारिश के चलते रोड़ो की हालात लगातार खराब हो रही है। वहीं मुख्य मार्ग पर भी गढढे बन गये है जिसके कारण वाहनों खास कर दुपहिया वाहनों के हर समय दुर्घटना का खतरा बढ गया है, वहीं पैदल चलने वालों को भी हर समय खतरा पैदा हो गया है। लंढौर रोड पर गुरूद्वारा चैक सहित घटंाघर से पिक्चर पैलेस तक कई गढढे बन गये है हालंाकि विगत दिनों पालिका ने गढऐ भरवाये थे लेकिन बारिश के बाद पुनः गढढे हो गये वहीं मसूरी के अन्य मार्गों पर भी गढढे बने है। मैसानिक लॉज से किंक्रेग जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी कई जगह गढढे होने से हर समय वाहनों के दुर्घटना का खतरा बढ गया है चालक गढढो को बचाने के लिए रॉग साइड चले जाते है जिस कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, वहीं पिक्चर पैलेस से मैसानिक लॉज जाने वाले मार्ग पर भी गढढे बने है। यही ंहाल अन्य मार्गों का भी है। लेकिन नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। सबसे अधिक खतरा पैदल चलने वालों को है जिनका पैर जरा ली लापरवाही से गढढे में गिरने से चोटिल होने का खतरा बना रहता है वहंी कई बार तो अचानक वाहनों के आ जाने से पानी के छींटे लोगों के कपड़ो को खराब कर देत है, नगर पालिका को बरसात में विशेष ध्यान देकर गढढों को भरवाना चाहिए ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments