Latest news
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे गढ़वाल के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मामले में बढ़ सकती हैं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के...

[t4b-ticker]

Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तराखण्डदिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं एनबीएफ ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं एनबीएफ ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

देहरादून। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान (डीजेजेएस) एवं नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा विशेष नारीशक्ति स्वास्थ्य जागरूकता सत्र एवं निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप (फिजीयोथेरेपी,दंत चिकित्सा ,नेत्र जाँच, रक्त जाँच, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाई वितरण कैंप )दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम, निरंजनपुर, देहरादून में ” मिशन आरोग्य, मिशन चिरंजीवी भारत एवं मिशन अपर्णा शक्ति“ के अंतर्गत आम जनमानस के लिए आयोजित करवाया गया, जिसमें पीजीआई चंडीगढ एवं दून अस्पताल के कुशल व अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा निशुल्क उपचार किया गया।
कैंप का उद्घाटन कुसुम कंडवाल राज्यमंत्री (अध्यक्ष महिला आयोग) उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने डीजेजेएस एवं एनबीएफ को इस दैवीय कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की व दिव्य गुरू आशुतोष महाराज के चरणों में नमन अर्पित किया, मुख्य वक्ता प्रो० शालिनी गेंडर, कंसलटेंट, स्त्री रोग विभाग, पीजीआई चंडीगढ़ जी ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी एवं स्वस्थ्य जीवनशैली के सुझाव दिए, वूमेन हेल्थ का महत्त्व समझाया एवं सभी से निरोगी जीवन रहने के लिए जागरूक किया व महिलाओं की शंकाओं का समाधान किया।
यह सत्र दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संचालक एवं संस्थापक सर्व आशुतोष महाराज की कृपा से सम्पन्न किया गया जिसमें संस्थान की संयोजक साध्वी अरूणिमा भारती जी ने बताया कि स्वस्थ तन से ही स्वस्थ मन का निवास होता है, इसी से मनुष्य परमात्मा को प्राप्त कर सकता है और यह विशेष सत्र दिव्य गुरू आशुतोष महाराज के विशेष अनुकंपा से ही संपन्न हो पाया है,साथ ही एनबीएफ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीजीआई चंडीगढ़ के फिजीयोथेरेपीसट डा० अनिरुद्ध उनियाल ने आमजनमानस का निशुल्क फिजीयोथेरेपी परामर्श किया और सभी आमजनमानस सदा निरोगी रहे यह ईश्वर से प्रार्थना की। कैंप में,डा० योगेश्वरी, दंत चिकित्सक, गवर्मेंट दून अस्पताल, डा० कल्याण सिंह, नेत्र सर्जन , राही नेत्रधाम, डा० वीणा कृष्णन, मनोवैज्ञानिक सलाहकार जी द्वारा निःशुल्क परामर्श किया गया, साथ ही आशिष सैनी, सिटी मेडिकल स्टोर द्वारा निशुल्क औषधी वितरण,नव्य भारत रेडकलिफ कलेक्शन सेंटर, बालावाला देहरादून द्वारा चैरीटैबल रक्त जाँच सेवाएँ प्रदान की गई। इस मौके पर साध्वी जाह्नवी भारती, सिमरन कौर, सचिन जौली,आकाश ठाकुर, दीपेंद्र वालिया, एडवोकेट अंशुमन जोशी, विरेन्द्र चमोली, सौरभ गौनियाल, ऋषभ मिश्रा, डा० आंचल, सौरभ व अन्य कई गण्यमान्य की गरिमामयी उपस्थिति रही व इस कैम्प के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद लाभान्वित हुए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments