Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी की मीना रावत ने ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में...

मसूरी की मीना रावत ने ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

मसूरी। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में मसूरी की राज कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में मसूरी की प्रतिभावान खिलाड़ी मीना रावत ने जूनियर -48 किग्रा भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी और मसूरी का नाम रोशन किया। वहीं आदित्य शर्मा ने सीनियर -75 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक, जबकि योगिता शर्मा ने -55 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज कराते अकादमी के निदेशक शिहान हेमराज शर्मा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। कराटे कोच मोहित कंसल ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत और लगन से तैयारी की थी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों की मेहनत का भी परिणाम है। राज कराटे अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मसूरी में खुशी का माहौल है। पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों, अभिभावकों और नियमित अभ्यास को दिया। अकादमी की ओर से सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments