Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम धामी की सलामती के लिए पिरान कलियर...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम धामी की सलामती के लिए पिरान कलियर दरगाह पर चढ़ाई चादर

देहरादून: प्रदेश के अल्प संख्यक समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीवन की सलामती तथा प्रदेश की खुशहाली के लिये पिरान कलियर दरगाह पर चढ़ावे के लिये चादर भेजी गई है।

पिरान कलियर दरगाह पर चढ़ावे के लिये चादर शुक्रवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भेजी गई है। यह चादर शनिवार को दरगाह पिरान कलियर पर चढ़ाई जायेगी।

अल्प संख्यक मोर्चे के माध्यम से पिछले दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आये संकट में उनकी सलामती के लिये मुख्यमंत्री द्वारा पिरान कलियर दरगाह हेतु चादर भेजी गई। जबकि अल्प संख्यक मोर्चे के द्वारा एक चादर मुख्यमंत्री की सलामती तथा प्रदेश की खुशहाली के लिये मुख्यमंत्री के माध्यम से भेजी गई है।

इस अवसर पर शादाव शम्श, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष गुलफाम शेख, उपाध्यक्ष अनीष अहमद, हरिद्वार जिलाध्यक्ष बहरोज आलम, हाजी मुस्तकीम आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments