Latest news
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी प्रत्येक पर्वतीय गांव तक सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा अवसंरचना की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरीः अग्रवाल देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम सीएम ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का शुभारंभ किया श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

[t4b-ticker]

Tuesday, August 25, 2026
Homeउत्तराखण्डलापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक के दौरान तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों ने दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के सम्बंध में अब तक की कार्रवाई के साथ ही आगे की रणनीति पर जिलेवार विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी दावे एवं आपत्तियों की नियमानुसार सुनवाई की जाए। किसी भी स्तर पर लापवाही सामने आने पर सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए यथोचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर राजनैतिक दलों और मीडिया के साथ नियमित संवाद करते रहें।
समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के निस्तारण सम्बंधी विस्तार पूर्वक जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर 4 प्रतिशत से अधिक परिवर्धन तथा 2 प्रतिशत से अधिक अपमार्जन की सम्भावना है, ऐसे बूथों का सम्बधित ईआरओ द्वारा व्यक्तिगत निरीक्षण समीक्षा करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत एवं आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरुप के हाल में किए गए जनपद भ्रमण के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही दोनों आयुक्तों को निरंतर फील्ड विजिट कर करते रहने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अतरिक्त दोनों मंडलायुक्त एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments