Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डडिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर...

डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला

देहरादून। डिजिटल डिवाइड डेटा एक ग्लोबल सोशल एंटरप्राइज और एआई व डेटा सर्विसेज कंपनी ने देहरादून में अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की शुरुआत की। पूरी तरह डीडीडी के स्वामित्व वाला यह सेंटर रोबोटिक्स, फिजिकल एआई और जेनरेटिव एआई डेटा सर्विसेज पर फोकस करेगा। कंपनी की योजना अगले कुछ महीनों में यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 800 से 1,000 करने की है। इसके साथ यह उत्तराखंड में एआई से जुड़े विशेषज्ञ पदों के सबसे बड़े केंद्रों में से एक बन सकता है।
इस सेंटर ने 1 अगस्त 2026 से काम शुरू किया था और अब तक तीन बैचों में 150 लोगों की भर्ती की जा चुकी है। सिर्फ छह सप्ताह में इतनी बड़ी टीम तैयार होने से क्षेत्र में मौजूद मजबूत ग्रेजुएट और टेक्निकल टैलेंट पूल का पता चलता है। साथ ही, यह जटिल एआई और डेटा सर्विसेज के लिए लोगों को तेजी से भर्ती और ट्रेन करने की डीडीडी की क्षमता भी बताता है। यह भारत में डीडीडी का पहला जीसीसी है और कंपनी के ग्लोबल एआई डिलीवरी नेटवर्क के विस्तार की दिशा में अहम कदम है। देहरादून सेंटर फिजिकल एआई और रोबोटिक्स से जुड़े खास प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा। इनमें एगोसेंट्रिक वीडियो, सेंसर और मल्टीमॉडल डेटासेट का कलेक्शन व एनोटेशन शामिल है। इन डेटासेट की मदद से मशीन लर्निंग सिस्टम को असल दुनिया के माहौल को समझने और उसके मुताबिक काम करने के लिए ट्रेन किया जाता है। डिजिटल डिवाइड डेटा के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, स्टीव लार्सन ने कहा, भारत एंटरप्राइज एआई के लिए एक अहम केंद्र बन गया है। देहरादून में यह निवेश डीडीडी के अगले चरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे फिजिकल एआई और रोबोटिक्स सहित तेजी से विकसित हो रहे एआई प्रोडक्ट्स पर काम करने वाले हमारे क्लाइंट्स को सपोर्ट करने की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, हमारे ग्लोबल नेटवर्क की टेक्निकल और डिलीवरी क्षमताएं भी मजबूत होंगी।
डिजिटल डिवाइड डेटा के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस, बेथुएल जाबेज ने कहा हमने देहरादून को यहां उपलब्ध मजबूत टैलेंट पूल और उत्तराखंड के युवाओं के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी करियर के अवसर पैदा करने की संभावनाओं को देखते हुए चुना है। 150 लोग पहले ही हमारी टीम से जुड़ चुके हैं। हम ऐसा सेंटर बना रहे हैं जो बेहतर ट्रेनिंग, ऊंचे क्वालिटी स्टैंडर्ड्स और करियर में आगे बढ़ने के वास्तविक अवसर देगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments