Latest news
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मामले में बढ़ सकती हैं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के... मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड शनिवार से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लबः धामी उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिन्ह

[t4b-ticker]

Monday, November 2, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ करेंगे मंत्री धन सिंह रावत

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ करेंगे मंत्री धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ. धन सिंह रावत गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीनगर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा वह सेवा, जनसरोकार, युवा सहभागिता एवं सामाजिक चेतना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत गुरूवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर आम लोगों के बीच पीएम मोदी का जन्मदिन मनायेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के तहत डाॅ. रावत देहरादून से श्रीनगर पहुंचकर सर्वप्रथम सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ करेंगे, जिसके तहत वह भाजपा श्रीनगर मण्डल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग कर रक्तदाताओं से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वह राजकीय बालिका इंटर काॅलेज श्रीनगर में संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल होंगे।
इसके बाद डाॅ. रावत सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्टेडियम, श्रीकोट में चल रहे खेल महाकुंभ विधायक चैम्पियनशिप ट्राॅफी में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अपर बाजार श्रीनगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। डाॅ. रावत श्रीनगर में आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम, नंदा देवी मंदिर में मां नंदा देवी अष्टमी नवरात्र पूजन तथा नागेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। डाॅ. रावत ने कहा कि युवाओं एवं आम जनमानस की सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनांदोलन का स्वरूप दिया जायेगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments