Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरांचल प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का परिचय सम्मेलन का आयोजन

उत्तरांचल प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का परिचय सम्मेलन का आयोजन

देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब में सोमवार को महिला पत्रकारों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता क्लब कार्यकारिणी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता मिश्रा व संचालन क्लब की संयुक्त मंत्री नलिनी गोसाईं ने किया।

इस अवसर पर सभी महिला पत्रकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी-अपनी प्रस्तुति दी साथ ही डीजे की धून पर डांस किया। सभी महिला पत्रकारों ने क्लब अध्यक्ष जितेन्द्र अंथवाल को अपने सुझाव दिए, कहा कि महिलाओं के इस प्रकार के कार्यक्रम से क्लब की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा व सभी महिला पत्रकार अपने को सुरक्षित महसूस करेंगी। सभी महिलाओं ने इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए कार्यकारिणी का धन्यवाद किया।

अंथवाल ने कहा कि प्रेस क्लब कार्यकारिणी का यह पहला कार्यक्रम है जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि आगे भी क्लब महिला पत्रकारों व बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहेगा। साथ ही सभी महिला पत्रकारों को आश्वस्त किया कि महिला पत्रकार अपने को असुरक्षित न समझे पूरा प्रेस क्लब आपके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, महामंत्री ओ पी बेंजवाल व कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से सभी महिला पत्रकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।


कार्यक्रम में महिला पत्रकार रश्मि खत्री, ज्योसना, सुलोचना पयाल, लक्ष्मी बिष्ट, सरिता नेगी, प्रीती रावत, रेनू सकलानी, दीपशिखा रावत वर्मा, विजय लक्ष्मी भट्ट, नूतन, प्रभा वर्मा, मीना नेगी, नलिनी रावत, आरती बिष्ट, हिना आजमी, प्रदीप्ता रमोला, निशा रावत, रश्मि पंवार, रूहिना, हेमलता भट्ट आदि उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments