Latest news
जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मान गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव ‘हिमालयन भोजनालय’ का किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

[t4b-ticker]

Sunday, November 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय...

दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर सीईओ कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। इसी क्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी ने जनपद हरिद्वार का भ्रमण किया। इसके अतिरिक्त सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने जनपद ऊधम सिंह नगर एवं जनपद नैनीताल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों स्थलीय निरीक्षण कर फॉर्म 6,7 एवं 8 की सुपर चैकिंग के अंतर्गत समीक्षा की।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का ने जनपद हरिद्वार के विधानसभा रानीपुर, झबरेड़ा एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी ने पिरान-कलियर विधान सभा क्षेत्रों में सुपर चैकिंग की। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने जनपद ऊधमसिंह नगर की जसपुर विधान सभा के भाग संख्या-15 तथा रूद्रपुर विधान सभा के भाग संख्या 38 एवं 87 में फर्मों की जांच की। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद नैनीताल की लालकुवां के भाग संख्या 62 एवं 71 तथा हल्द्वानी विधान सभा के भाग संख्या 106 में फॉर्म की जाँच कर सुपर चैकिंग की। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्रों के तहसीलदार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबंधित बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments