Latest news
जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मान गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव ‘हिमालयन भोजनालय’ का किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

[t4b-ticker]

Sunday, November 22, 2026
Homeउत्तराखण्डनई दिल्ली में होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर...

नई दिल्ली में होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक

देहरादून। यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 8 और 9 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने सम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों के साथ बिंदुवार चर्चा-परिचर्चा की। उन्होंने सम्मेलन के दौरान राज्य की ओर से महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मेलन महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आंगनवाड़ी व्यवस्था, पोषण और बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों और उनके अनुभवों को साझा किया जाएगा, जिससे राज्यों को एक-दूसरे के कार्यों से सीखने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन देवभूमि उत्तराखंड के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से राज्य में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने के साथ ही अन्य राज्यों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। इससे उत्तराखंड में महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही कहा कि सम्मेलन के समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त होंगे जो कि देश को नई दिशा देने के साथ ही राज्यों के लिए भी प्रेरणादायी साबित होगा। बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक बंशीलाल राणा जी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments